प्रश्न पूछते समय कृपया देवनागरी वर्णमाला का प्रयोग किया करें । आपका प्रश्न अस्पष्ट है । आपने तीन शब्दों का अर्थ पूछा है किन्तु आंग्ल वर्णमाला के कारण आपके तीन शब्द निम्नलिखित सम्भावित हैं –
१. अद्विक, आद्विक
२. वर्णिक, वर्णिका
३. तरक्ष, तारक्ष, ताराक्ष
इनमें से अद्विक अथवा आद्विक जैसा कोई शब्द प्राप्त नहीं होता । ये जुगाड़ू शब्द हैं ।
वर्णिक, वर्णिका
वर्णिक का आशय वर्ण युक्त अथवा वर्ण से सम्बन्धी होता है
वर्णिका का अर्थ – रंग, रंगलेप, स्याही, लेखनी, अभिनेता की वेशभूषा आदि होता है ।
तरक्ष, तारक्ष, ताराक्ष
तरक्ष – एक भेड़िया
तारक्ष और ताराक्ष के स्थान पर तार्क्ष्य शब्द मिलता है जिसका अर्थ
तार्क्ष्य – अरुण, गरुण, सर्प, पक्षी, घोड़ा, रथ, सोना तथा शिव आदि है ।
निवेदन – अपनी संतानों का नामकरण मात्र इण्टरनेट के भरोसे न करें । शब्दकोशों का प्रयोग करें ।