संस्कृत हिन्दी शब्दकोश वामन शिवराम आप्टे की ठीक है पर सम्पूर्ण नहीं है, संस्कृतभारती द्वारा भी लघुकाय शब्दकोश निकाले गये हैं जो उपयोगी हैं ।
संस्कृत व्याकरण के लिये निर्भर इस पर करता है कि आप किस स्तर का व्याकरण पढना चाहते हैं ।
रचनानुवादकौमुदी के तीनों सोपान सहायक हो सकते हैं ।
बृहदानुवादचन्द्रिका भी पर्याप्त सहायक है
प्रौढ़ व्याकरण के लिये लघु कौमुदी तथा वैयाकरण सिद्धांत कौमुदी सर्वोत्तम रहेगा ।