संस्कृत सहायता मञ्चजिज्ञासा • संवाद • समाधानम्
मुख्य मञ्च
खुला प्रश्न
अनुवाद पूछा गया: • ० दर्शन • पठन-समय ≈ १ मिनट

Parchhai

१ उत्तराणि

०
प्रचय शब्द प्र उपसर्ग पूर्वक चि धातु से निष्पन्न है जिसका अर्थ है आधिक्य ।
पूर्ववर्ती स्वरित के कारण एक से अधिक अनुदात्त वर्ण प्रचय हो जाते हैं (जब तक कि कोई उदात्त वर्ण न आ जाए) ।

प्रचय हो जाने पर अनुदात्त स्वर उदात्त के समान उच्चरित होने लगता है ।

स्वरितादनुदात्तानां परेषां प्रचयः स्वरः ।
उदात्त–श्रुतितां यान्त्येकं द्वे वा बहूनि वा ।।

प्रचय का वैशिष्ट्य यह है कि इसका उच्चारण उदात्तवत् एवं अनुदात्तवत् दोनों ही भाँति परिस्थिति के अनुसार होता है ।

प्रचय उदात्त की ही भाँति अचिह्नित ही रहता है । इसकी पहचान के लिये – स्वरित से परे अचिह्नित स्वर प्रचय होते हैं, ऐसा जानना चाहिये ।

जिस प्रचय के बाद उदात्त होता है उस प्रचय को अनुदात्त चिह्नित कर दिया जाता है ।

आपका उत्तर

उत्तर देने हेतु प्रवेश करें (ईमेल-कोड से, पासवर्ड आवश्यक नहीं)।
इस पृष्ठ के दर्शन: ००००० • पठन-समय ≈ १ मिनट